MP OBC Reservation Case: ओबीसी आरक्षण पर बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने फिर टाली अंतिम सुनवाई, अब इस दिन होगी फ़ायनल हियरिंग
MP OBC Reservation Case: ओबीसी आरक्षण पर बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने फिर टाली अंतिम सुनवाई, अब इस दिन होगी फ़ायनल हियरिंग
MP OBC Reservation Case/Image Credit: Social Media
- मध्यप्रदेश हाई कोर्ट ने OBC को 27% आरक्षण देने पर अंतिम सुनवाई 16 जून तक टाल दी
- कोर्ट में सामान्य वर्ग और OBC पक्ष के वकीलों ने अपने-अपने तर्क रखे
- OBC वर्ग के अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन भी किया
MP OBC Reservation Case: मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण पर फैसले की उम्मीद लगाए पक्षों को बड़ा झटका लगा है, जबलपुर हाई कोर्ट ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर अंतिम सुनवाई टाल दी है। कोर्ट ने समर वेकेशन के चलते ये फैसला लिया है। आज हाई कोर्ट ओबीसी आरक्षण बढाने के विरोधियों का पक्ष सुना। जिसके बाद HC ने अब 16 जून को अंतिम सुनवाई तय की है।
मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ इस मामले की सुनवाई कर रही है। इस केस में कुल 86 याचिकाएं लंबित हैं, जिन पर बहस जारी है। अब इस मामले में फ़ायनल हियरिंग 16 जून को होगी।
इंद्रा साहनी केस का हवाला
इससे पहले सुनवाई में सामान्य वर्ग की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अमन लेखी ने अदालत में कहा कि केवल जनसंख्या के आधार पर आरक्षण नहीं बढ़ाया जा सकता। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक इंद्रा साहनी मामले का हवाला देते हुए कहा कि आरक्षण की सीमा 50% से अधिक नहीं हो सकती।
ओबीसी पक्ष का आरोप
ओबीसी वर्ग के अधिवक्ता रामेश्वर सिंह ने राज्य सरकार पर सुनवाई को टालने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरकार इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रही है। इसी बीच ओबीसी वर्ग के होल्ड अभ्यर्थियों ने हाई कोर्ट परिसर के बाहर प्रदर्शन करते हुए महाधिवक्ता के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। लेकिन बाद में महाधिवक्ता से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात के बाद मामला शांत हो गया।
ये भी पढ़ें
- Sajjan Singh Yadav News: बीजेपी नेता को ऐसा काम करना पड़ा भारी, पार्टी ने लिया बड़ा एक्शन, जिला अध्यक्ष के पद से हटाया
- Karnataka Hijab Ban Removed: सीएम सिद्धारमैया ने पलटा इस सरकार का फैसला, स्कूल-कॉलेजों में अब स्टूडेंट्स कर सकेंगे ये काम, पढ़िए पूरी खबर
- Chhattisgarh Petrol Crisis: छत्तीसगढ़वासियों के लिए जरुरी खबर, गाड़ियों की टैंक करा लें फुल, नहीं तो मुश्किल में पड़ जाएंगे आप!
- Fatehpur Gangrape Case: मंगेतर के सामने होने वाली दुल्हन से हैवानियत! इतने दरिंदों ने बारी-बारी बुझाई हवस… आपबीती सुन कांप जाएगी रूह
- Indore Pepsi Factory Raid: सावधान! शहर के इस आइस फैक्ट्री में चल रहा था मिलावट का खेल, खाद्य विभाग की दबिश से हुआ चौंकाने वाला खुलासा
- Garena Free Fire Max Codes Today: फ्री में मिलेंगे डायमंड और स्किन्स! Free Fire Max के लेटेस्ट कोड से बदल सकती है आपकी गेमिंग की दुनिया
- Janjgir Champa Murder News: एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, आरोपी ने इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पूरे गांव में दहशत का माहौल

Facebook


