भोपाल, 10 सितंबर (भाषा) न्यायमूर्ति अल्पेश यशवंत कोग्जे ने बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ ली।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने यहां लोक भवन में आयोजित समारोह में न्यायमूर्ति कोगजे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
न्यायमूर्ति कोगजे इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय में सेवाएं दे चुके हैं।
भाषा दिमो
मनीषा खारी
खारी