Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal/Photo Credit: IBC24
Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आज जारी किए जा रहे है। बात पश्चिम बंगाल की करें तो यहां भाजपा पश्चिम बंगाल की सत्ता की ओर तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंच गई है। बीजेपी के उम्मीदवार 195 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस 93 सीटों पर आगे है। लेफ्ट के उम्मीदवार भी तीन सीटों पर लीड कर रहे हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला सका है। वहीं, अन्य के खाते में दो सीटें जाती दिख रही हैं।
वही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बीजेपी की बड़ी बढ़त और संभावित सरकार बनने के रुझान सामने आने के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय रो पड़े। इंदौर बीजेपी कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान भावुक होकर कहा इस जीत पर मेरी खुशी का अंदाज़ा नहीं लगा सकते, मुझ पर पिछले चुनाव के दौरान टीएमसी ने रेप और ट्रैफिकिंग जैसे झूठे मुकदमे दर्ज कराए थे।
इन परिणामों को लेकर अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की निरंकुश सरकार से जनता को जल्द निजात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री साय ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में रुझान आ रहे हैं, जो पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत हैं। उन्होंने इसे राज्य में बदलाव की लहर बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि असम और पुडुचेरी में भी भाजपा सरकार बनाने जा रही है।