Petrol Diesel Price Today 04 May 2026: पेट्रोल 82 और डीजल 78 रुपए लीटर, चुनाव परिणाम सामने आने से पहले ही पेट्रोल-डीजल के रेट पर बड़ा अपडेट, 5 रुपए तक दाम बढ़ने की आई थी खबर / Image : IBC24 Customized
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 04 May 2026 इजराइल-ईरान के बीच जारी जंग के चलते दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो ईंधन की कीमत आसमान छू रही है। इसके साथ ही गैस के दाम में भी ताबड़तोड़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, भारत में ये दावा किया जा रहा था कि विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 5 रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम लगभग सामने आ चुके हैं और अब तक सामने आए रूझान के अनुसार भाजपा बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत दर्ज करते हुए दिखाई दे रही है। जबकि केएल में भी उलटफेर हुआ है और यहां यूडीएफ बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि तमिलनाडु में एक्टर विजय जीत के जरूरी आंकड़े को पार कर चुके हैं। तो ऐसे में जानते हैं आज पेट्रोल-डीजल का क्या रेट है?
Petrol Diesel Price Today 04 May 2026 पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार नई दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि मुंबई में पेट्रोल 104.21 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.15 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 रुपए प्रति लीटर और डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। बात करें दक्षिण भारत के राज्यों की तो चेन्नई में पेट्रोल 100.75 रुपए प्रति लीटर और डीजल 92.34 रुपए प्रति लीटर है और बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपए प्रति लीटर और डीजल 95.70 रुपए प्रति लीटर है।
वहीं, सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 4 से 5 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है। ग्लोबल मार्केट पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी और पिछले चार साल से खुदरा कीमतों के स्थिर रहने के कारण तेल कंपनियों को भारी नुकसान हो रहा है।
| शहर (City) | पेट्रोल (Petrol) | डीजल (Diesel) |
| नई दिल्ली | 94.72 | 87.62 |
| मुंबई | 104.21 | 92.15 |
| कोलकाता | 103.94 | 90.76 |
| चेन्नई | 100.75 | 92.34 |
| अहमदाबाद | 94.49 | 90.17 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 89.02 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| जयपुर | 104.72 | 90.21 |
| लखनऊ | 94.69 | 87.80 |
| पुणे | 104.04 | 90.57 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| इंदौर | 106.48 | 91.88 |
| पटना | 105.58 | 93.80 |
| सूरत | 95.00 | 89.00 |
| नासिक | 95.50 | 89.50 |