ठाणे, चार मई (भाषा) नवी मुंबई के उस खुले मैदान में सोमवार को फिर आग लग गई जहां एक दिन पहले भी आग लगी थी।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
भंडार्ली गांव में रविवार दोपहर को मैदान में पड़े कबाड़ में आग लग गई थी।
ऐरोली, कोपरखैरणे और नेरुल से अग्निशमन विभागों से दमकल की गाड़ियां मौके पर भेजी गईं जबकि ठाणे महानगरपालिका से भी दमकल की गाड़ियां घटना स्थल पर भेजी गईं जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
एक अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर कबाड़ जमा होने के कारण सोमवार को आग फिर से भड़क उठी। आग पर काबू पाने के लिए पानी का टैंकर घटनास्थल पर भेजा गया।
दमकल अधिकारी ने बताया कि मलबा हटाने में मदद के लिए एक खुदाई मशीन भी बुलाई गई थी।
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर घने धुएं के कारण आग बुझाने के प्रयास मुश्किल हो गए थे।
भाषा तान्या नोमान
नोमान