Holi Harassment Case : होली पर मनचलों का खौफनाक कांड, युवती का रास्ता रोक की बदसलूकी, घर में मचाया उत्पात, पुलिस ने सरेआम ऐसे निकाली हेकड़ी

Ads

मध्य प्रदेश के कटनी में होली के दौरान युवती से छेड़छाड़, जबरन रंग लगाने और घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।

  • Reported By: Vikas Barman

    ,
  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 03:53 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 03:58 PM IST

Holi Harassment Case / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • कटनी में होली के दौरान युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला।
  • पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर इलाके में निकाला जुलूस।
  • आरोपियों पर बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज।

कटनी : Holi Harassment Case  मध्य प्रदेश के कटनी ज़िले में होली के दौरान घर में घुसकर मारपीट और उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस ने होली के दिन युवती के साथ छेड़छाड़, जबरदस्ती रंग लगाने और घर में घुसकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला है।

जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर चाकू से मारने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कटनी के रोशननगर इलाके का है। यहाँ रहने वाली एक युवती होली के दूसरे दिन शाम के वक्त वह अपने चाचा-चाची के घर होली खेलने जा रही थी। Madhya Pradesh Crime News इसी दौरान मनीष किराना स्टोर के सामने मोटरसाइकिल से आए सूरज रजक, देवा बंसल और पिन्टू बंसल ने उस पर जबरन रंग डाल दिया। जब युवती के भाई समीर ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की और चाकू से मारने की धमकी दी।

बीच बचाव करने आए परिवार के साथ भी मारपीट

इसके बाद युवती के चचेरे भाई आकाश चौधरी के साथ मुक्कों से मारपीट की। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचे कुशवाहा परिवार के घर में आरोपी सूरज रजक, देवा बंसल, पिन्टू बंसल और अरमान खान ने घुसकर लात-घूंसों और प्लास्टिक पाइप से मारपीट की। MP Police News इस पूरे मामले में पीड़िता की शिकायत पर एन.के.जे. थाने में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य आरोपी वीर बंसल अभी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालते हुए सख्त संदेश दिया कि त्योहार के नाम पर कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें:-

कटनी में यह घटना कब हुई?

यह घटना होली के दौरान कटनी के रोशननगर इलाके में हुई।

पुलिस ने कितने आरोपियों को गिरफ्तार किया?

पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।

आरोपियों के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं?

आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।