Pune Car Accident Case
खंडवा। देश में तीन चरणों पर मतदान संपन्न हो गया है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां 13 मई को चौथे चरण के चुनाव में इंदौर और उज्जैन संभाग की 8 सीटों पर मतदान होना है। इसी बीच कांग्रेस को एक और झटका लगा है। पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ठाकुर इंदल सिंह पवार बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
बता दें कि ठाकुर इंदल सिंह पवार ने अपने कई कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का दामन थामा है। वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष VD शर्मा ने ठाकुर इंदल सिंह पवार को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। बता दें कि ठाकुर इंदल सिंह पवार अरुण यादव के खास समर्थक थे।