Reported By: Shashikant Sharma
,UP Crime News/Image Credit: IBC24 File
Khargone Husband Kills Wife: खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के सुरपाला बैडी में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ऊन पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि महिला का हत्यारा ओर कोई नहीं बल्कि उसका पति ही कातिल निकला है। सुरपाला बैडी में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी पति को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।
Khargone Husband Kills Wife एसडीओपी रोहित लाखारे ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक संगीताबाई पर उसका पति मुकेश भील चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते 27 मई को पति ने पत्नी को नाले किनारे ले जाकर पहले तो शराब पिलाई। उसके बाद शराब के नशे में ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या कर शव को खेत के पास नाले किनारे फेंककर घर आ गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।