Khargone Husband Kills Wife: पहले पिलाई शराब… फिर पत्थर से कुचलकर कर दी पत्नी हत्या! सच सामने आया तो हर कोई हुआ हैरान, आरोपी ने इस वजह से किया था मर्डर

Khargone Husband Kills Wife: जिले में पति ने चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या कर शव नाले किनारे फेंक दिया था।

Khargone Husband Kills Wife: पहले पिलाई शराब… फिर पत्थर से कुचलकर कर दी पत्नी हत्या! सच सामने आया तो हर कोई हुआ हैरान, आरोपी ने इस वजह से किया था मर्डर

Khargone Husband Kills Wife/Image Credit: IBC24 File

Modified Date: May 31, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: May 31, 2026 9:30 pm IST
HIGHLIGHTS
  • खरगोन में महिला हत्या कांड का 48 घंटे में खुलासा
  • पत्नी के चरित्र पर शक के चलते पति ने की हत्या
  • सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति गिरफ्तार।

Khargone Husband Kills Wife: खरगोन जिले के ऊन थाना क्षेत्र के सुरपाला बैडी में एक महिला की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। ऊन पुलिस ने इस अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए बताया कि महिला का हत्यारा ओर कोई नहीं बल्कि उसका पति ही कातिल निकला है। सुरपाला बैडी में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी पति को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है।

पति ने कबूला जुर्म

एसडीओपी रोहित लाखारे ने खुलासा करते हुए बताया कि मृतक संगीताबाई पर उसका पति मुकेश भील चरित्र पर संदेह करता था। इसी के चलते 27 मई को पति ने पत्नी को नाले किनारे ले जाकर पहले तो शराब पिलाई। उसके बाद शराब के नशे में ही पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद हत्या कर शव को खेत के पास नाले किनारे फेंककर घर आ गया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी को पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.