Foreign Couple Marry in India: विदेशी प्रेमी-प्रेमिका ने राम राजा मंदिर में रचाई शादी, कहा- 7 जन्मों के लिए अटूट हो गया वैदिक मंत्रों के साथ किया गया गठबंधन

Foreign Couple Marry in India: विदेशी प्रेमी-प्रेमिका ने राम राजा मंदिर में रचाई शादी, कहा- 7 जन्मों के लिए अटूट गया वैदिक मंत्रों के साथ किया गया गठबंधन

Foreign Couple Marry in India: विदेशी प्रेमी-प्रेमिका ने राम राजा मंदिर में रचाई शादी, कहा- 7 जन्मों के लिए अटूट हो गया वैदिक मंत्रों के साथ किया गया गठबंधन

Foreign Couple Marry in India: विदेशी प्रेमी-प्रेमिका ने राम राजा मंदिर में रचाई शादी, कहा- 7 जन्मों के लिए अटूट हो गया वैदिक मंत्रों के साथ किया गया गठबंधन / Image: IBC24


Reported By: Dinesh Jha,
Modified Date: December 22, 2025 / 02:52 pm IST
Published Date: December 22, 2025 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विदेशी जोड़े ने भारतीय वैदिक परंपराओं के अनुसार जीवन की नई शुरुआत की
  • विदेशी जोड़े का में विवाह चर्चा और आकर्षण का केंद्र बना रहा
  • कपल ने सनातन संस्कारों को गरिमामय और मजबूत बताया

ओरछा: Foreign Couple Marry in India कहते हैं ना कि ‘जो राम का हो गया…वो राम का ही हो गया”। इसका जीवंत उदाहरण मध्यप्रदेश के ओरछा में देखने को मिला है, जहां सात समुंदर पार कर मध्य प्रदेश के ओरछा घूमने आये एक विदेशी जोड़े ने भारतीय संस्कृति व वैदिक रीति रिवाजों व सनातनी परंपराओं के अनुसार शादी किया है। इतना ही नहीं नवविवाहित जोड़े का मानना है कि सनातन संस्कारों से अभिप्रेरित अनुष्ठानों के बीच हुआ उनका पाणिग्रहण हुआ है तो उनकी शादी 7 जन्मों तक अटूट रहेगी।

Foreign Couple Marry in India: विदेशी प्रेमी जोड़े ने भारत में रचाई शादी

दरअसल स्पेन निवासी 54 वर्षीय चीरो और 50 वर्षीय ऑडरा एक दूसरे से प्यार करते थे। प्यार में पड़े कपल ने तय किया था कि दोनों हिंदू रीतिरिवाज से शादी करेंगे। सनातनी रीति​ रिवाज से शादी करने की ठानकर चीरो और ऑडरा भारत पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी शादी के लिए ओरछा स्थिति राम राजा मंदिर का चयन किया। यहां मौजूद पंडित ने दोनों का हिन्दू रीति रिवाजों से पाणिग्रहण संस्कार कराया। फिलहाल विदेशी कपल की शादी इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

हिंदू रीति रिवाजों से लिए सात फेरे

विदेशी जोड़े ने बताया की हिन्दू रीति रिवाज और संस्कारों से प्रभावित होकर उन्होंने वैदिक रीती से विवाह किया है और सात जन्मों तक पति पत्नी के रूप में रहने के लिये भगवान रामराजा का आर्शीवाद लिया। उनका कहना है कि विदेशों में शादी व तलाक के बीच झूलते रिश्तों के बीच सनातन परंपरा से शादी का अलग ही अनुभव है और ये रिश्ता अब सात जन्मों के लिए हो गया।

7 जन्मों के लिए अटूट हुआ रिश्ता

दांपत्य सूत्र में बंधने के बाद इस जोड़ो ने कहा कि रामराजा की नगरी में एक दूसरे का हाथ पकड़ने की अभिलाषा आज पूरी हो गई। विदेशी जोडे़ को पूरा विश्वास है कि सनातन संस्कारों से अभिप्रेरित अनुष्ठानों के बीच हुआ उनका पाणिग्रहण अब सात जन्मों तक सफल और अटल रहेगा।

ये भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"