Monalisa Wedding Controversy: वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग..! खुद घर वालों ने किया खुलासा, फरमान संग शादी मामले में अब NHRC की एंट्री
Monalisa Wedding Controversy: वायरल गर्ल मोनालिसा-फरमान शादी विवाद ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींच लिया है। इस मामले में National Human Rights Commission (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।
monalisha wedding/ image source: ibc24 x handle
- शादी विवाद ने पकड़ा तूल
- NHRC ने लिया संज्ञान
- SP को जांच के आदेश
Monalisa Wedding Controversy: खरगोन: मध्य प्रदेश के Khargone में वायरल गर्ल मोनालिसा-फरमान शादी विवाद ने अब राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान खींच लिया है। इस मामले में National Human Rights Commission (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है। आयोग ने खरगोन के पुलिस अधीक्षक (SP) को नोटिस भेजकर पूरे मामले की विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई तब की गई जब मोनालिसा के नाबालिग होने को लेकर शिकायत सामने आई, जिसने पूरे मामले को और गंभीर बना दिया।
Monalisa Wedding News: मोनालिसा के नाबालिग होने का किया दावा
बताया जा रहा है कि मोनालिसा के परिवार ने शादी के बाद आरोप लगाया कि वह नाबालिग है और इस संबंध को अवैध बताया। साथ ही परिवार ने इस शादी को “लव जिहाद” का मामला करार दिया, जिससे विवाद और बढ़ गया। इन आरोपों के आधार पर ही मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया है और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं। आयोग का उद्देश्य यह पता लगाना है कि कहीं किसी के अधिकारों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है और क्या कानून के तहत सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया।
Monalisa Farman case: मध्य प्रदेश और केरल सरकारों को निर्देश जारी
इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए NHRC ने मध्य प्रदेश और केरल सरकारों को भी निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को आपसी समन्वय बनाकर जांच को आगे बढ़ाने के लिए कहा है, ताकि मामले के सभी पहलुओं को स्पष्ट किया जा सके।
चैंपियंस लीग क्वार्टरफाइनल: हावर्ट्ज के गोल से आर्सेनल ने स्पोर्टिंग लिस्बन को हराया
अमेरिका और ईरान ने दो सप्ताह के संघर्षविराम पर सहमति जताई, इस्लामाबाद में वार्ता की संभावना
पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान को इस्लामाबाद में वार्ता के लिए आमंत्रित किया
उत्तर कोरिया ने अपने तट के पास एक मिसाइल का प्रक्षेपण किया: दक्षिण कोरिया

Facebook


