Ladli Behna 39th Installment: रक्षा बंधन से पहले भर जाएगी लाड़ली बहनों की झोली, खाते में आएंगे 1750 रुपए, इस दिन मुख्यमंत्री करेंगे ट्रांसफर

Ads

Ladli Behna 39th Installment: रक्षा बंधन से पहले भर जाएगी लाड़ली बहनों की झोली, खाते में आएंगे 1750 रुपए, इस दिन मुख्यमंत्री करेंगे ट्रांसफर

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 12:34 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 12:35 PM IST

Ladli Behna 39th Installment | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • 19 अगस्त को लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त होगी जारी
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रक्षाबंधन के पहले खाते में किस्त ट्रांसफर करेंगे
  • 1,500 रु के साथ रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर 250 रु अतिरिक्त दिए जाएंगे

भोपाल: Ladli Behna 39th Installment इस समय सावन (Sawan 2026) का पवित्र महीना चल रहा है और आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन का अंतिम दिन 28 अगस्त को होगा और उसी दिन भाई बहनों का पवित्र त्योहार रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) का त्योहार मनाया जाएगा। लेकिन इससे पहले मध्यप्रदेश के लाड़ली बहनों को मोहन सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकार लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त जारी करने जा रही है। (Ladli Behna 39th Installment Date)

19 अगस्त को जारी होगा किस्त

Ladli Behna 39th Installment अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक 19 अगस्त महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है। हालांकि इसको लेकर सरकार की ओर से काई भी आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वैसे आमतौर पर लाडली बहना योजना का पैसा हर महीने 15 तारीख से पहले ही आ जाता है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री मोहन यादव के कई कार्यक्रमों और स्वतंत्रता दिवस समारोह के चलते देरी हो रही है।

मैहर जिले ट्रांसफर करेंगे पैसे

बताया जा रहा है कि सीएम मोहन यादव रक्षा बंधन से पहले 19 अगस्त को मैहर जिले से लाड़ली बहनों के खाते में पैसा ट्रांसफर करेंगे। 1,500 रु के साथ रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर 250 रु अतिरिक्त दिए जाएंगे। इस महीने लाड़ली बहनों के खाते में कुल 1,750 रु आएंगे।

क्या इस बार भी मिलेगा रक्षा बंधन का शगुन

लाडली बहनों को हर साल रक्षाबंधन और भाई दूज के मौके पर योजना की सम्मान राशि के साथ 250 रुपये का शगुन अलग से मिलता रहा है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं जानना चाहती हैं कि इस बार उन्हें 1500 रुपये मिलेंगे या 1750 रुपये? इस संबंध में यूं तो सरकार ने कोई भी अपडेट अभी तक नहीं दिया है। लेकिन संकेतों को मानें तो महिलाओं को 250 रुपये का शगुन अलग से नहीं मिलेगा।

पिछले साल भाई दूज पर महिलाओं की सम्मान राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया था। तब भी अलग से 250 रुपये नहीं दिए गए थे। इस बार भी इसकी उम्मीद न के बराबर ही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

लाड़ली बहना योजना की 39वीं किस्त कब आएगी?

19 अगस्त 2026 को।

इस बार महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी?

₹1750 (₹1500 नियमित + ₹250 उपहार)।

रक्षा बंधन पर अलग से शगुन मिलेगा?

संकेतों के अनुसार अलग से शगुन नहीं, बल्कि कुल राशि में ही शामिल है।