Baba Ramdev On Gen Z Protests: Gen Z आंदोलन पर बाबा रामदेव ने तोड़ी चुप्पी, IBC24 के ऑफिस में किया बड़ा खुलसा, योग गुरु ने क्या कहा आप भी जानें यहां

Ads

Baba Ramdev On Gen Z Protests: जेन-जी आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि, आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा है।

  •  
  • Publish Date - August 17, 2026 / 02:39 PM IST,
    Updated On - August 17, 2026 / 02:42 PM IST

Baba Ramdev On Gen Z Protests/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • रायपुर स्थित IBC24 के ऑफिस पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव।
  • बाबा रामदेव के साथ आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी.सिंह भी मौजूद रहे।
  • जेन-जी आंदोलन पर बाबा रामदेव ने कहा कि, आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा है।

Baba Ramdev On Gen Z Protests: रायपुर: योग गुरु बाबा रामदेव इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं और प्रवास के दौरान बाबा रामदेव सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। इसके बाबा रामदेव रायपुर स्थित मध्यप्रदेशछत्तीसगढ़ के नंबर 1 न्यूज चैनल IBC24 के ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ आचार्य बालकृष्ण और भारतीय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एन.पी.सिंह भी मौजूद रहे। IBC24 में बाबा रामदेव का तीखे सवालों से भी सामना हुआ, जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।

जेन-जी आंदोलन पर बाबा रामदेव का जवाब

IBC24 के एडिटर-इन-चीफ रवि कांत मित्तल ने बाबा रामदेव से कई मुद्दों पर सवाल किए। बाबा रामदेव ने सभी सवालों का बेबाकी से जवाब दिया। वहीं जेन-जी आंदोलन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि, आंदोलन लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन वो अराजक नहीं होने चाहिए और उसमे बच्चों को नहीं लाना चाहिए। (Baba Ramdev On Gen Z Protests) आंदोलन 18 साल से ऊपर के ऊपर के बच्चो को करना चाहिए। बच्चों के सवाल परिजनों को उठाने चाहिए। छोटे बच्चों को आंदोलन में उतारना इनजस्टिस है।

कैसे मजबूत होगी भारत की अर्थव्यवस्था

Baba Ramdev On Gen Z Protests: बाबा रामदेव ने आगे कहा कि, देश का शिक्षा तंत्र, चिकित्सा तंत्र और कृषि तंत्र मजबूत होगा तब देश की अर्थव्यस्था मजबूत होगी। बाबा रामदेव ने कहा कि भारत के शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों को सही दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन दोनों सिस्टम को लेकर गंभीर सवाल हैं, जिनका समाधान जरूरी है। उन्होंने कहा कि इन चिंताओं को दूर करने में सरकार की अहम जिम्मेदारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-