Nitin Nabin New Team. Image- IBC24 Archive /image: Social Media
नई दिल्लीः Nitin Nabin New Team: बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नई टीम का ऐलान कर दिया है। स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री और वसुंधरा राजे को उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी ने 13 उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाए हैं। नितिन नबीन की नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को मौका मिला है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
Nitin Nabin New Team: बता दें कि रूप कुमारी चौधरी छत्तीसगढ़ की अनुभवी और जमीन से जुड़ी महिला नेत्री हैं। रूपकुमारी चौधरी महासमुंद के बसना विधानसभा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वे साल 2013 से 2018 तक बसना से विधायक भी रह चुकी हैं। 2013 विधानसभा चुनाव में रूपकुमारी चौधरी ने बसना सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और कांग्रेस के सिटिंग विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह को हराकर पहली बार विधायक बनीं। उन्हें 77,137 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 70,898 वोट प्राप्त हुए। विधायक रहते हुए वे छत्तीसगढ़ विधानसभा की सुविधा एवं सम्मान समिति, पुस्तकालय समिति और महिला एवं बाल कल्याण समिति की सदस्य रहीं। मई 2015 से दिसंबर 2018 तक उन्होंने संसदीय सचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। साथ ही 2014 में भाजपा प्रदेश मंत्री भी बनीं। रूपकुमारी विधायक बनने से पहले जिला पंचायत की सदस्य भी रह चुकी हैं। संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है। वे आरएसएस से भी जुड़ी हुई हैं।
वहीं दीपक म्हस्के छत्तीसगढ़ से जुड़े बीजेपी नेता रहे हैं। वे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी के संगठनात्मक और मीडिया एक्टिविटी में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल के सालों में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था वहीं, दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी देकर भाजपा ने डिजिटल रणनीति को और मजबूत करने का संकेत दिया है। म्हस्के लंबे समय से पार्टी के सोशल मीडिया अभियानों और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।