ग्वालियर में जमीन के विवाद को लेकर वकील की गोली मारकर हत्या; हमलावर फरार

ग्वालियर में जमीन के विवाद को लेकर वकील की गोली मारकर हत्या; हमलावर फरार

ग्वालियर में जमीन के विवाद को लेकर वकील की गोली मारकर हत्या; हमलावर फरार
Modified Date: July 21, 2026 / 12:49 am IST
Published Date: July 21, 2026 12:49 am IST

ग्वालियर, 20 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में जमीन के विवाद को लेकर तीन हथियारबंद लोगों ने एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिले के भीतरवार कस्बे में डबरा रोड पर एक भोजनालय के पास हुई, जहां दिन-दहाड़े वकील रतन सिंह यादव (60) पर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, यादव को तीन गोलियां लगीं और उन्हें ग्वालियर शहर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि हमले के बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए और उन्हें पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

भीतरवार के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) गगन हनवत ने कहा कि गोलीबारी का संबंध जमीन के विवाद से हो सकता है।

उन्होंने कहा, ‘शुरुआती जांच से पता चला है कि वकील का कुछ लोगों के साथ जमीन का विवाद था। हमें शक है कि गोलीबारी उसी विवाद से जुड़ी है। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।’

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि यादव का अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से विवाद था।

भाषा सं ब्रजेन्द्र रंजन

रंजन


लेखक के बारे में