3 जनवरी तक वकील कोर्ट में नहीं करेंगे काम, इस वजह से जारी है हड़ताल

Ads

बता दें कि जिला कोर्ट के जजों के बर्ताव से नाराज वकील बीते दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं।

  •  
  • Publish Date - December 22, 2021 / 12:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

Lawyers till December 3 in indore : इंदौर। जिला कोर्ट के दो जज को हटाने की मांग तेज हो गई है। हड़ताल कर रहे वकीलों ने 3 जनवरी तक काम नहीं करने का ऐलान किया है। बता दें कि जिला कोर्ट के जजों के बर्ताव से नाराज वकील बीते दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: बघेल कैबिनेट.. बदलेंगे चेहरे? आखिर किसकी होगी छुट्टी और कौन सा नया चेहरा होगा शामिल?

वकीलों के हड़ताल पर चले जाने से कई मामले अटक गए हैं। वहीं अब 3 जनवरी तक काम नहीं करने की घोषणा की है। बताते चले कि जिला कोर्ट के वकीलों के हड़ताल को स्टेट बार काउंसिल ने भी समर्थन दिया था। विरोध में 20 दिसंबर को जिला समेत हाई कोर्ट में वकीलों ने पैरवी नहीं की। अब विरोध का सुर तेज हो गया है।