मप्र: ट्राले की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ससुर-दामाद की मौत
मप्र: ट्राले की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ससुर-दामाद की मौत
बैतूल (मध्यप्रदेश), आठ अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार दोपहर एक ट्राले की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार ससुर और दामाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि जिले के बरेठा घाट पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने ट्राले को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने बताया कि यह सड़क दुर्घटना बरेठा घाट में बुधवार को दोपहर 3.30 बजे के लगभग हुई, जिसमें ग्राम सिलपटी निवासी हरिदास वर्मा (60) और उनके दामाद सुनहरी सिनोटिया (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि दोनों बैतूल से खेती बाड़ी का सामान खरीदकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्राले ने टक्कर मार दी।
कुमरे ने कहा कि घटना इतनी भयानक थी कि दोनों की मौके पर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और पुलिस ने ट्राले को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।
भाषा सं ब्रजेन्द्र रंजन
रंजन

Facebook


