मप्र : परीक्षा केंद्र ले जा रही लड़की की मामा के साथ, कार बस से टकराई

Ads

मप्र : परीक्षा केंद्र ले जा रही लड़की की मामा के साथ, कार बस से टकराई

  •  
  • Publish Date - April 5, 2023 / 08:45 PM IST,
    Updated On - April 5, 2023 / 08:45 PM IST

जबलपुर, पांच अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में बुधवार को एक कार और बस में टक्कर होने से एक लड़की और उसके मामा की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जबलपुर जिले के कटंगी थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि लड़की अपने मामा के साथ परीक्षा देने जबलपुर जा रही थी तब यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

सिंह ने कहा कि बस का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शवों को कार से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर गड्ढे से बचने के प्रयास में दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हुयी ।

भाषा सं दिमो रंजन

रंजन