MP Liquor Ban Update: प्रदेश के इन इलाकों में होगी शराबबंदी, बेचने वालों पर होगी तगड़ी कार्रवाई, डिप्टी सीएम ने सदन में दी जानकारी

Ads

प्रदेश के इन इलाकों में होगी शराबबंदी, बेचने वालों पर होगी तगड़ी कार्रवाई, Madhya Pradesh Liquor Ban Latest News

  •  
  • Publish Date - February 19, 2026 / 06:30 PM IST,
    Updated On - February 19, 2026 / 06:31 PM IST

भोपालः Madhya Pradesh Liquor Ban मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। अभिभाषण पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच अडानी के नाम को लेकर तीखी बहस हुई। इससे पहले वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने सदन में नई आबकारी नीति को लेकर अपनी बात रखीं। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बताया कि नर्मदा नदी के तट से 5 किलोमीटर के दायरे और पवित्र शहरों में शराब की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है। साथ ही नई दुकानें नहीं खोली जाएंगी। नई आबकारी नीति को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है, जिसमें आदिवासियों की हेरिटेज मदिरा को प्रदेश में ड्यूटी फ्री करने का निर्णय लिया गया है।

अनूपपुर में छात्राओं की फीस राशि के दुरुपयोग का मुद्दा सदन में उठा

Madhya Pradesh Liquor Ban दूसरे ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को और जयवर्धन सिंह ने अनूपपुर के शासकीय स्नातक महाविद्यालय, पुष्पराजगढ़ के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य पर छात्राओं की फीस राशि के दुरुपयोग का मामला उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 60 लाख 45 हजार रुपए का निजी इस्तेमाल किया गया, लेकिन शिकायत के बावजूद राशि की वसूली नहीं हो सकी, जिससे सरकार के प्रति असंतोष है।

नलजल योजना का उठा मुद्दा, मंत्री विजयवर्गीय ने जवाब दिया

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को घेरते हुए भाजपा विधायक अजय बिश्नोई ने जल सप्लाई और नगर परिषद खर्च में गड़बड़ी का मुद्दा फिर उठाया। मंत्री ने जवाब दिया कि जहां स्थानीय विरोध खत्म होगा, वहां नल-जल से सप्लाई शुरू कर हैंडपंप बंद कर दिए जाएंगे। फिलहाल विरोध के कारण वे चालू हैं। इस पर बिश्नोई बोले कि जनता को पानी देना सरकार की जिम्मेदारी है। पानी नियमित मिलेगा तो विरोध खुद खत्म हो जाएगा। वहीं विधायक नीरज ठाकुर ने भेड़ाघाट क्षेत्र की जल समस्या उठाई, जिस पर मंत्री ने व्यक्तिगत स्तर पर समाधान का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ेंः-