मप्र: विदिशा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी चाचा फरार

Ads

मप्र: विदिशा में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी चाचा फरार

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 04:08 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 04:08 PM IST

विदिशा, पांच फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी ही 10 वर्षीय भतीजी से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया की यह घटना गंजबासौदा थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात को हुई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) शिखा भालवी ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई, उस वक्त लड़की के परिजन घर पर नहीं थे।

उन्होंने बताया कि घटना के समय बच्ची के पिता भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती थे और उसकी मां उनकी देखरेख के लिए वहां थी।

भालवी ने बताया कि परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म किया।

उन्होंने गांववालों के हवाले से बताया कि दुष्कर्म के समय बच्ची ने अपने 12 वर्षीय भाई को आवाज दी और फिर उसने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

भालवा ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरु कर दी।

भाषा ब्रजेन्द्र जितेंद्र

जितेंद्र