Madhya Pradesh News: शिक्षक की हैवानियत, मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, भड़के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विकासखंड अधिकारी से की ये मांग

Ads

Madhya Pradesh News: शिक्षक की हैवानियत, मासूम बच्चों के साथ किया ऐसा काम, भड़के ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, विकासखंड अधिकारी से की ये मांग

Madhya Pradesh News | Photo Credit: Meta AI

HIGHLIGHTS
  • शिक्षक पर गंभीर आरोप
  • कक्षा 5वीं के छात्रों को लाठी से बेरहमी से पीटा
  • लाठी के निशान और भय के कारण बच्चे क्लास में बैठने से कतरा रहे हैं

सिवनी: Madhya Pradesh News शिक्षक और छात्र के बीच गुरु और शिष्य का रिश्ता होता है। लेकिन कई बाद ये रिश्ता तारतार हो जाता है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से सामने आया है, जहां एक शासकीय स्कूल के शिक्षक ने बच्चों को लाठी से बेरहमी से पीट दिया।

छात्रों के साथ लाठी से मारपीट का आरोप

Seoni News मिली जानकारी के अनुसार, घटना छपारा विकासखंड का है। दरअसल, यहां के एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला अंतर्गत प्राथमिक शाला में करेली में पदस्थ एक शिक्षक पर कक्षा 5वीं के मासूम छात्रों के साथ लाठी से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना बीते दिन की बताई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा विकासखंड अधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र के अनुसार, शिक्षक महफूज अंसारी ने मासूम बच्चों को लाठी से इतनी बेरहमी से पीटा कि उनके शरीर पर लाठी के निशान उभर आए हैं। डरे-सहमे बच्चे अब उस शिक्षक की क्लास में बैठने से भी कतरा रहे हैं और रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रहे हैं।

ग्रामीणों ने की प्रशासन से मांग

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है। आक्रोशित ग्रामवासियों ने संकुल केंद्र केकड़ा के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि उक्त शिक्षक पर तत्काल उचित कार्रवाई की जाए और उसका स्थानांतरण कर स्कूल में किसी अन्य शिक्षक की व्यवस्था की जाए ताकि बच्चों का भविष्य और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

इन्हें भी पढ़े:-

घटना कहाँ हुई?

यह घटना सिवनी जिले के छपारा विकासखंड के करेली स्थित प्राथमिक शाला में हुई।

आरोपी शिक्षक कौन है?

आरोपी शिक्षक का नाम महफूज अंसारी है।

बच्चों की स्थिति कैसी है?

बच्चों के शरीर पर लाठी के निशान हैं और वे भयभीत होकर क्लास में बैठने से कतरा रहे हैं।