बड़वानी, तीन अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले में शुक्रवार को एक कार के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पाटी पुलिस थाने के प्रभारी रामदास यादव ने बताया कि हादसा वालपुर घाट पर हुआ, जब संभवतः चालक को झपकी लगने से कार खाई में गिर गई।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान चलाकर खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला।
यादव ने बताया कि हादसे में कार चालक विक्रम सोलंकी (29) और सकरिया निगवाल (42) की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग एक मरीज को बड़वानी के जिला चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
भाषा सं. हर्ष मनीषा
मनीषा