Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, आगामी 2 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से नया सिस्टम होगा Active

Madhya Pradesh Weather Update: राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 38.9 डिग्री पर पहुंच गया।

Weather Update : प्रदेश में एक बार फिर बदलेगा मौसम, आगामी 2 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, 16 अप्रैल से नया सिस्टम होगा Active

Weather Update

Modified Date: April 12, 2023 / 06:48 am IST
Published Date: April 12, 2023 6:48 am IST

Madhya Pradesh Weather Update : भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। बारिश के बाद दो दिन से तेज गर्मी ने अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है।  मंगलवार को प्रदेश के कई शहरों में पारे में बढ़ोतरी हुई। राजधानी भोपाल में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां पारा 38.9 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं इंदौर में 38.5, ग्वालियर में 38.3 और जबलपुर में 38.7 डिग्री तापमान रहा। राजगढ़, नर्मदापुरम, खजुराहो, दमोह और रतलाम में तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

read more : Weather Update Today: बढ़ती गर्मी के बीच 7 राज्यों में हुई झमाझम बारिश, अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानें यहां 

Madhya Pradesh Weather Update : मौसम वैज्ञानिकों ने अगले कुछ दिन में एक बार फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई है। भोपाल में 14 अप्रैल तक बादल छाए रहेंगे, तो बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, 16 अप्रैल से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।

read more : Happy Birthday Sumitra Mahajan : हर किसी के बस में नहीं ‘सुमित्रा महाजन’ बनना, ऐसा कारनामा करने वाली भारत की दूसरी महिला… 

Madhya Pradesh Weather Update : प्रदेश में पिछले तीन दिन से मौसम बदला रहा। सोमवार को धार में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि कई शहरों में बादल छाए रहे। 11 और 12 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर से बादल छाएंगे।

 

और भी लेटेस्ट और बड़ी खबरों के लिए यहां पर क्लिक करें


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years