Maihar Gang Rape News: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल से घर लौटते वक्त आरोपियों ने किया था किडनैप, अब मिली इस हाल में

Ads

Maihar Gang Rape News: मैहर जिले के झुकेही चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

Maihar Gang Rape News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मैहर जिले के झुकेही चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है।
  • स्कूल से घर लौटते समय आरोपियों ने छात्रा का अपहरण किया था।
  • पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Maihar Gang Rape News: मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले के झुकेही चौकी क्षेत्र में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। छात्र के परिजनों ने बीते शुक्रवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (Maihar Gang Rape News) इसके बाद पुलिस ने एक बंद कमरे से छात्रा को संदिग्ध अवस्था में बरामद किया है।

बदहवास हालत में मिली छात्रा

मिली जानकारी के अनुसार छात्र शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए झुकेही गई हुई थी और स्कूल से लौटते समय दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और फिर बस्ती में ले जाकर एक कमरे में बंधक बना लिया जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इधर परिजनों ने चौकी में छात्रा के लापता होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीबद्ध कर तलाश शुरू की। (Maihar Gang Rape News)  वहीं शनिवार को छात्र को एक बंद कमरे से बदहवास हालत में बरामद किया गया।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Maihar Gang Rape News: छात्रा से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है जिससे कि घटना की हकीकत सामने आ सके। 13 वर्ष की मासूम के साथ दरिंदगी बताया जाता है कि, पीड़ित लड़की नाबालिक है और यह कक्षा आठवीं में पढ़ाई करती है। रोजाना की तरह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। (Maihar Gang Rape News)  स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने घर वापस आ रही थी तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर के कमरे में बंधक बना लिया और घटना को अंजाम दे दिया। मामले पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है जिस की घटना का पता लगाया जा सके किया कि किस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-