Mandla Auto Accident Video: सड़क पर अचानक पलटा तेज रफ्तार ऑटो, हादसे से मची चीख-पुकार, इतने शिक्षक थे सवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Ads

Mandla Auto Accident Video: सड़क पर अचानक पलटा तेज रफ्तार ऑटो, हादसे से मची चीख-पुकार, इतने शिक्षक थे सवार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Mandla Auto Accident Video/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार ऑटो पलटा
  • 6 शिक्षक घायल
  • 4 की हालत गंभीर

मंडला: Mandla Auto Accident Video: मंडला जिले के मंडला–निवास मार्ग पर आज एक हृदयविदारक सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम सागर और बम्होरी के बीच एक तेज़ रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस भीषण दुर्घटना में ऑटो में सवार 6 शिक्षक घायल हो गए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खाली सड़क पर अचानक पलटा ऑटो! (Mandla Auto Accident News)

Mandla Auto Accident Video: हादसे की डराने वाली तस्वीरें पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पूरी तरह खाली और साफ थी। तभी अचानक तेज़ रफ्तार ऑटो अपना संतुलन खो देता है। देखते ही देखते ऑटो सड़क के बीचों-बीच ताश के पत्तों की तरह बिखर जाता है। हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।

गनीमत यह रही कि उस वक्त पीछे से कोई भारी वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा यह हादसा बड़ी जनहानि में बदल सकता था। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाली पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की गति और दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

"Mandla Road Accident" कहां हुआ है?

"Mandla Road Accident" मंडला जिले के मंडला–निवास मार्ग पर ग्राम सागर और बम्होरी के बीच हुआ है।

"Auto Accident Mandla" में कितने लोग घायल हुए?

"Auto Accident Mandla" में ऑटो सवार 6 शिक्षक घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

"CCTV Road Accident Video" से क्या जानकारी सामने आई है?

"CCTV Road Accident Video" में तेज रफ्तार ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने और सड़क पर बिखरने की पूरी घटना साफ दिखाई दे रही है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।