मंडला: Mandla Crime News: जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगी मंडी के घने जंगल में एक अज्ञात महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रही है।
Mandla Crime News: मिली जानकारी के अनुसार शव करीब एक हफ्ते पुराना बताया जा रहा है। मृतका की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की हालत देखते हुए यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि महिला की मौत कई दिन पहले हुई होगी।
Mandla Crime News: स्थानीय लोगों ने जब जंगल में शव देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है।