Reported By: Shubham Malviya
,Officer in Chaddi Baniyan: ऑफिस में चड्डी-बनियान पहनकर बैठे नजर आए सोसायटी प्रबंधक, वायरल हुआ वीडियो तो बोले- चींटियां काट रही थी तो उतार दिए कपड़े / Image: IBC24
मंदसौर: Officer in Chaddi Baniyan जिले में गेहूं खरीदी केंद्र से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चंदवासा साख सहकारी संस्था के प्रबंधक मनोज शर्मा कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसी किसान ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया, जिसके बाद सोसायटी प्रबंधक ने खुद सामने आकर सफाई दी है।
Officer in Chaddi Baniyan वायरल वीडियो में सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा खरीदी केंद्र के कार्यालय में चड्डी-बनियान में बैठे दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों द्वारा अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी सुनाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मनोज शर्मा ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। उन्होंने बताया कि शरीर पर चींटियां काट लेने और भीषण गर्मी के कारण वे उस हालत में बैठे थे। साथ ही उनका कहना है कि उस समय खरीदी केंद्र पर कोई मौजूद नहीं था और अवकाश के बाद वे वहां पहुंचे थे मनोज शर्मा।
सोसायटी प्रबंधक मनोज शर्मा ने वायरल वीडियो को लेकर सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो गलत मंशा से वायरल किया गया है। उन्होंने बताया कि गर्मी और चींटियां काटने की वजह से वे उस स्थिति में बैठे थे। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय कार्यालय में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है।