Meenakshi Natarajan Nomination Case: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखिए लाइव

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भोपाल में कांग्रेस की PC, Meenakshi Natarajan Nomination Case Congress PC

Meenakshi Natarajan Nomination Case: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भोपाल में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखिए लाइव

CG Congress News || Image- IBC24

Modified Date: June 9, 2026 / 08:02 pm IST
Published Date: June 9, 2026 7:57 pm IST

भोपाल। Meenakshi Natarajan Nomination Case: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र को रिटर्निंग अफसर ने रद्द कर दिया है। कांग्रेस इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही है।

हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में नगर निगम पार्षद ए. श्रीलता की ओर से दायर याचिका में मीनाक्षी नटराजन का नाम शामिल है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि एक कथित छेड़छाड़ प्रकरण में आरोपी को संरक्षण दिया गया। भाजपा का कहना है कि अदालत द्वारा जारी नोटिस की जानकारी भी शपथ पत्र में दर्ज नहीं की गई। स्क्रूटनी के दौरान भाजपा नेताओं ने संबंधित दस्तावेज निर्वाचन अधिकारी को सौंपते हुए नामांकन पर पुनर्विचार की मांग की थी। शिकायत पर जांच के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उनका नामांकन रद्द कर दिया।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।