Meenakshi Natarajan Nomination Rejected: मीनाक्षी नटराजन आज करेंगी इलेक्शन कमिश्नर से मुलाक़ात.. 12 बजे होगी भेंट, कांग्रेस डेलीगेशन के साथ करेंगी इस बात की शिकायत..

Meenakshi Natarajan Nomination Rejected: राज्यसभा नामांकन खारिज होने पर मीनाक्षी नटराजन आज चुनाव आयोग से मिलेंगी, कांग्रेस ने पुनर्विचार की मांग की।

Meenakshi Natarajan Nomination Rejected: मीनाक्षी नटराजन आज करेंगी इलेक्शन कमिश्नर से मुलाक़ात.. 12 बजे होगी भेंट, कांग्रेस डेलीगेशन के साथ करेंगी इस बात की शिकायत..

Meenakshi Natarajan Nomination Rejected || Image- ANI News File

Modified Date: June 10, 2026 / 08:46 am IST
Published Date: June 10, 2026 8:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • मीनाक्षी नटराजन आज चुनाव आयुक्त से करेंगी मुलाकात।
  • कांग्रेस ने नामांकन खारिज करने पर आयोग से शिकायत की।
  • भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हुए।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस ने चुनाव आयोग के सामने विरोध दर्ज कराया है। (Meenakshi Natarajan Nomination Rejected) चुनाव आयोग ने कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को मंगलवार यानी आज दोपहर 12 बजे मुलाकात का समय दिया। कांग्रेस नेताओं ने आयोग को ज्ञापन सौंपकर फैसले पर फिर से विचार करने की मांग की है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कांग्रेस-भाजपा के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीनाक्षी नटराजन ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पर्याप्त विधायकों का समर्थन न होने के बावजूद तीसरा उम्मीदवार उतारा। नटराजन ने दावा किया कि यह लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सीट का मामला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जितु पटवारी ने भी फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पूरी ताकत से संघर्ष करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को राजनीतिक रूप दिया गया है।

कांग्रेस ने किया कानूनी लड़ाई लड़ने का ऐलान

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सीट छीनने के लिए यह कदम उठाया गया है। वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी इस मामले में कानूनी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर लड़ाई लड़ेगी।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

वहीं, चुनाव आयोग पहुंचे कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि वे आयोग को अपनी शिकायत सौंपने आए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतिनिधिमंडल को अनावश्यक रूप से रोका गया। (Meenakshi Natarajan Nomination Rejected) जयराम रमेश ने कहा कि उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में ऐसा व्यवहार पहले कभी नहीं देखा। गौरतलब है कि राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत मतदान 18 जून को होना है। इस बीच मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को लेकर विवाद राजनीतिक मुद्दा बन गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

मोहम्मद सिराज को आराम की सलाह, आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए कृष्णा टीम में शामिल

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई वाहन टकराए; बीएसएफ के दो अधिकारी घायल

एलएंडटी श्रमबल संबंधी चुनौतियों से निपटने को लगा रही ‘डिजिटल कर्मचारियों’ पर दांव

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस स्मार्ट मीटर कंपनी इंटेलिस्मार्ट का 3,050 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी

झारखंड के हजारीबाग में अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की

दिल्ली : कापसहेड़ा की झुग्गियों में आग, दमकल की सात गाड़ियां भेजी गईं


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown