MP Employee Promotion: सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन! इस दिन होगी GAD की बड़ी बैठक, प्रदेश के ये बड़े अफसर होंगे शामिल
सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन! इस दिन होगी GAD की बड़ी बैठक, Meeting for promotion of government employees
भोपाल। MP Employee Promotion: मध्य प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। लंबे समय से पदोन्नति (प्रमोशन) का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। राज्य सरकार ने पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने 29 जून को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव (एसीएस), प्रमुख सचिव (पीएस), सचिव तथा विभागाध्यक्ष शामिल होंगे।
MP Employee Promotion: इस दौरान प्रदेश में कर्मचारियों की पदोन्नति व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक बैठक में पदोन्नति संबंधी प्रस्तावों और नियमों पर विचार-विमर्श कर अंतिम मसौदा (फाइनल ड्राफ्ट) तैयार किया जाएगा। इसके बाद सरकार प्रमोशन प्रक्रिया को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर सकती है। माना जा रहा है कि बैठक के निष्कर्ष के आधार पर कर्मचारियों के प्रमोशन का रास्ता साफ हो सकता है।
गौरतलब है कि पदोन्नति संबंधी मामलों में कानूनी और प्रशासनिक कारणों से लंबे समय से कर्मचारियों की पदोन्नतियां प्रभावित रही हैं। इसके चलते हजारों अधिकारी और कर्मचारी वर्षों से अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं। अब सामान्य प्रशासन विभाग की पहल के बाद कर्मचारियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को गति मिलेगी। सरकारी स्तर पर बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इसके फैसलों पर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों की निगाहें टिकी हुई हैं। यदि पदोन्नति का अंतिम प्रारूप तैयार हो जाता है तो लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
- UP BJP New Team: बीजेपी की नई टीम घोषित, रक्षा मंत्री के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, देखें 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों की पूरी लिस्ट
- Surajpur Murder Case: कलयुगी बेटे का खौफनाक कदम, इस बात पर अपने ही पिता को उतारा मौत के घाट, गांव में सनसनी
- Chhattisgarh में अवैध खनन पर सबसे बड़ा वार! अब पकड़े गए तो 25 हजार नहीं, लाखों तक भरने पड़ेंगे
- MP Weather Update: रेनकोट और छाता की कर लें तैयारी, प्रदेश में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 46 जिलों में होगी भारी बारिश! जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट
- Aaj Ka Rashifal 25 June 2026: निर्जला एकादशी पर 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इनकी बढ़ेगी इनकम, प्रेम और करियर में मिलेगा बड़ा फायदा, पढ़ें पूरा राशिफल
- Shukra Gochar 2026: अगले महीने शुक्र सिंह राशि में करेंगे गोचर, बदलेगी इन चार राशियों की किस्मत, आर्थिक स्थिति में आएगी सुधार

Facebook


