Shivpuri News: अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई मिनी बस, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 11 लोग

Ads

अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई मिनी बस, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, Mini bus lost control and collided with a truck, 4 people died tragically, 11 people

  •  
  • Publish Date - August 16, 2025 / 08:25 PM IST,
    Updated On - August 17, 2025 / 12:13 AM IST

Haryana Road Accident News/ Image Credit: IBC24 File

शिवपुरी: Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर एक मिनी बस (ट्रैवलर) ट्रक से टकरा गई। सुरवाया के मेडिकल कॉलेज पुलिस थाने के प्रभारी नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हैं।

Read More : Shri Krishna Janmashtami: मुख्यमंत्री निवास में जन्माष्टमी की धूम, CM साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मनाई कृष्ण जन्माष्टमी, देखें तस्वीरें 

Shivpuri News: उन्होंने बताया कि गुजरात के मेहसाणा और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 संगीत कलाकार वाराणसी में आयोजित शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद वापस लौट रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार सुबह करीब छह बजे सुरवाया थाना क्षेत्र से गुजरते समय ट्रैवलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और दूसरी लेन में पहुंचकर ट्रक से भिड़ गया। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सात की हालत गंभीर बताई गई है। गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Read More : MP Nigam Mandal: मध्यप्रदेश में कौन बनेगा ‘माननीय’? निगम-मंडलों में नियुक्ति को लेकर मंथन का दौर जारी, दिल्ली तक एप्रोच लगा रहे कई नेता 

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि ट्रैवलर चालक को नींद की झपकी आने से वाहन अनियंत्रित हो गया।सुरवाया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज भेजा। हादसे में गायक हार्दिक दवे (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजा ठाकुर (28), अंकित ठाकुर (22) और राजपाल सोलंकी (60) ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में सात की हालत नाजुक बताई गई है।