Vijay Mewar Murder Case: विजय मेवाड़ के परिजनों से मिले मंत्री विश्वास सारंग, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश, परिवार को दिलाया मदद का भरोसा

Ads

Vijay Mewar Murder Case: होटल संचालक विजय मेवाड़ की हत्या के मामले को मोहन सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने गंभीरता से लिया है।

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 12:11 AM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 12:11 AM IST

Vijay Mewar Murder Case/ Image Credit: विश्वास कैलाश सारंग X Handle

HIGHLIGHTS
  • होटल संचालक विजय मेवाड़ की हत्या के मामले को मोहन सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने गंभीरता से लिया है।
  • मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
  • विश्वास सारंग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

Vijay Mewar Murder Case: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में होटल संचालक विजय मेवाड़ की हत्या के मामले को मोहन सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने गंभीरता से लिया है। मंत्री विश्वास सारंग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। विश्वास सारंग ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मंत्री ने अधिकारियों सख्त कार्रवाई के निर्देश

मंत्री विश्वास सारंग ने पुलिस अधिकारियों को बदमाशों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री सारंग ने अधिकारियों को आरोपियों के अवैध मकानों पर बुल्डोजर चलाने, डोर-टू-डोर सर्च अभियान चलाने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई करने के साथ-साथ अवैध गतिविधियों पर सख्ती अपनाने के निर्देश दिए हैं। (Vijay Mewar Murder Case) मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगा।

परिवार को दिया मदद का भरोसा

Vijay Mewar Murder Case:  मंत्री विश्वास सारंग ने विजय मेवाड़ा के परिवार को मदद का भरोसा दिया है। मंत्री सारंग ने विजय मेवाड़ा की दोनों बेटियों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया। (Vijay Mewar Murder Case) इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, दोनों बेटियों के नाम 50-50 हजार रुपए की एफडी करवाई जाएगी। वहीं मंत्री सारंग ने मृतक विजय मेवाड़ की पत्नी को नौकरी दिलाने का आश्वाशन दिया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, होटल संचालक विजय मेवाड़ा ने आरोपी आसिफ को बेटे की तरह समझाने की कोशिश की थी,  (Vijay Mewar Murder Case) लेकिन इसी दौरान आरोपी ने उनकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-