Congress Leader Rahul Caught with Girls: कांग्रेस नेता राहुल दांगी युवतियों के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, पुलिस रेड के बाद मची अफरातफरी, अब पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

Ads

Congress Leader Rahul Caught with Girls: कांग्रेस नेता राहुल युवतियों के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, पुलिस रेड के बाद मची अफरातफरी, अब पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

  • Reported By: Neeraj Yogi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 25, 2026 / 10:36 AM IST,
    Updated On - August 25, 2026 / 10:38 AM IST

Congress Leader Rahul Caught with Girls: कांग्रेस नेता राहुल दांगी युवतियों के साथ होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए, पुलिस रेड के बाद मची अफरातफरी, अब पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद राहुल दांगी को कांग्रेस ने पार्टी से निष्कासित
  • राहुल दांगी को ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने के साथ उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द
  • तीन युवतियों के साथ पकड़े जाने का दावा

गुना: Congress Leader Rahul Caught with Girls चौड़ा थाना क्षेत्र के निजी होटल में आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए कांग्रेसी नेता राहुल दांगी को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उन्हें पार्टी से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कड़े निर्देशों के बाद यह बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। मर्यादाओं और पार्टी अनुशासन को तार-तार करने के आरोप में नेताजी को उनके ब्लॉक अध्यक्ष पद से तुरंत हटा दिया गया है, साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है।

कांग्रेस नेता को पार्टी ने किया निष्कासित

Congress Leader Rahul Caught with Girls दरसअल होटल के बंद कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व ने मामले में कोई ढील नहीं दिखाई। संगठन की साख बचाने और अनुशासन का सख्त संदेश देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बिना कोई देरी किए तत्काल निष्कासन का फरमान जारी कर दिया। पार्टी आलाकमान ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक जीवन में अनैतिक आचरण और संगठन की छवि धूमिल करने वाले कृत्य किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। इस त्वरित और कड़े फैसले के तहत कांग्रेसी नेता से ब्लॉक अध्यक्ष का पद छीनने के साथ प्राथमिक सदस्यता पूरी तरह समाप्त की गई है। जीतू पटवारी की इस सीधी कार्रवाई से पार्टी के भीतर हड़कंप मच गया है और यह स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता पर जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।

युवतियों के साथ होटल में मिले आपत्तिजनक हालत में

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस की टीम को सूचना मिली थी कि चाचौड़ा स्थित एक होटल में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की टीम ने होटल के कमरे से कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी को तीन युवतियों के साथ संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। हालांकि कांग्रेस नेता राहुल दांगी ने खुद को पाक साफ बताते हुए कहा कि वे सिर्फ चाय पीने के लिए होटल में रुके थे।

ये भी पढ़ें

राहुल दांगी कौन हैं?

राहुल दांगी गुना जिले के चाचौड़ा क्षेत्र में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर थे। मामले के बाद उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

कांग्रेस ने राहुल दांगी के खिलाफ क्या कार्रवाई की?

कांग्रेस ने उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटा दिया है और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी है।

राहुल दांगी को होटल में क्यों पकड़ा गया था?

पुलिस के अनुसार, चाचौड़ा के एक निजी होटल में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर छापेमारी की गई थी। इसी दौरान राहुल दांगी को तीन युवतियों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़े जाने का दावा किया गया।

राहुल दांगी ने पुलिस कार्रवाई पर क्या कहा?

राहुल दांगी ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि वह होटल में सिर्फ चाय पीने के लिए रुके थे।

कांग्रेस ने राहुल दांगी को पार्टी से क्यों निकाला?

पार्टी के अनुसार, होटल मामले में सामने आए घटनाक्रम को पार्टी अनुशासन और संगठन की छवि के विपरीत माना गया, जिसके बाद उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई।