Ducati Panigale V4 Lamborghini Launched: ये बाइक नहीं, चलता-फिरता रॉकेट, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश! 2 Fortuner जितनी महंगी, Ducati और Lamborghini का हाई-टेक मास्टरपीस
Ducati Panigale V4 Lamborghini Launched: Ducati ने भारत में अपनी लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक Panigale V4 Lamborghini लॉन्च की है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रुपये है। यह बाइक Lamborghini Revuelto सुपरकार से प्रेरित है और दुनियाभर में पहले ही पूरी तरह बिक चुकी है।
(Ducati Panigale V4 Lamborghini Launched/ Image Credit: Ducati)
- Ducati की ₹1 करोड़ वाली लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक
- Lamborghini Revuelto से प्रेरित शानदार डिजाइन
- 1,103cc V4 इंजन के साथ दमदार परफॉर्मेंस
नई दिल्ली: Ducati Panigale V4 Lamborghini Launched: इटली की मशहूर बाइक कंपनी Ducati ने भारत में अपनी खास लिमिटेड एडिशन सुपरबाइक Ducati Panigale V4 Lamborghini लॉन्च कर दी है। इस बाइक की पहली डिलीवरी मुंबई में की गई है। यह मॉडल बेहद सीमित संख्या में उपलब्ध है और दुनिया भर में पहले ही पूरी तरह बिक चुका है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1 करोड़ रुपये रखी गई है।
Lamborghini से इंस्पायर्ड डिजाइन
यह सुपरबाइक Ducati और Lamborghini की साझेदारी का तीसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले Diavel 1260 Lamborghini और Streetfighter V4 Lamborghini जैसे मॉडल लॉन्च किए जा चुके हैं। नई Panigale V4 Lamborghini को Lamborghini Revuelto सुपरकार से प्रेरित होकर डिजाइन किया गया है। इसके लुक और स्टाइलिंग में सुपरकार की झलक साफ दिखाई देती है।
दमदार इंजन और परफॉर्मेंस
इस बाइक में 1,103cc का Desmosedici Stradale V4 इंजन दिया गया है जो 218.5 हॉर्सपावर और 122.1 Nm टॉर्क पैदा करता है। इसमें Akrapovic टाइटेनियम एग्जॉस्ट और कार्बन फाइबर पार्ट्स का इस्तेमाल किया गया है। जिससे इसका वजन सिर्फ 185 किलोग्राम रह गया है। इसका पावर-टू-वेट रेशियो इसे बेहद तेज और हाई-परफॉर्मेंस मशीन बनाता है।
प्रीमियम डिजाइन और फीचर्स
बाइक में एक्सपोज्ड कार्बन फाइबर फिनिश, खास फोर्ज्ड एल्युमिनियम व्हील्स और रेसिंग-स्टाइल एयरोडायनामिक विंग्स दिए गए हैं। इसके कलर एक्सेंट्स जैसे Verde Scandal और Grigio Telesto इसे और आकर्षक बनाते हैं। इसमें ओहलिन इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन, ड्राई क्लच और डिजिटल डैशबोर्ड जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं।
लिमिटेड यूनिट्स
Ducati Panigale V4 Lamborghini को बेहद सीमित संख्या में बनाया गया है। दुनिया भर में केवल 630 यूनिट्स उपलब्ध होंगी। जबकि Lamborghini ग्राहकों के लिए 63 स्पेशल यूनिट्स रखी गई हैं। यही वजह है कि यह बाइक सिर्फ एक साधारण सुपरबाइक नहीं बल्कि एक एक्सक्लूसिव कलेक्टर आइटम बन चुकी है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Kia Syros Discounts: कार खरीदने वालों की लगी लॉटरी! Kia के इस मॉडल पर मिल रहा 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट, जानिए कैसे?
- Dhurandhar WorldWide Collection Records: रणवीर की फिल्म का दुनिया में बजा डंका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड, कलेक्शन जानकर हैरान हो जाएंगे आप
- MP High Court on RTO Checkpost: RTO चेकपोस्ट फिर से शुरू करने को लेकर हाईकोर्ट ने लिया बड़ा फैसला, मोदी सरकार ने लगाई थी रोक, जानिए फिर खुलेंगे या होंगे बंद?

Facebook


