Chhindwara Cough Syrup Case: जहरीले कफ सिरप से प्रभावित बच्चों के इलाज का खर्च उठाएगी मोहन सरकार, नागपुर में तैनात रहेगी डॉक्टर्स और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम, सीएम यादव ने दिए निर्देश
Mohan Sarkar will bear cost of treatment of children affected by poisonous cough syrup

MP News. Image Credit: MP DPR
भोपालः Chhindwara Cough Syrup Case: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से मासूमों की मौत मामले को लेकर मोहन सरकार एक्शन में है। सीएम के निर्देश के बाद इस मामले में कई अफसरों को सस्पेंड किया गया है तो दूसरी ओर अब नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत 9 बच्चों के इलाज का संपूर्ण व्यय राज्य शासन वहन करेगी। सीएम मोहन यादव ने संवेदनशील पहल करते हुए ये निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
फेसबुक पर सीएम मध्य प्रदेश नाम के अकाउंट पर साझा जानकारी में कहा गया है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कफ सिरप के कारण किडनी संक्रमण से प्रभावित नागपुर के विभिन्न अस्पतालों में उपचाररत 9 बच्चों के इलाज का संपूर्ण व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किए जाने के निर्देश दिए हैं। प्रभावित बच्चों के उपचार की समुचित व्यवस्था एवं सतत पर्यवेक्षण के लिए कार्यपालिक दंडाधिकारी और चिकित्सकों की संयुक्त टीम नागपुर में तैनात की गई है। यह टीम प्रभावित परिवारों एवं अस्पताल प्रबंधन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए बच्चों के उपचार की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रही है।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
Chhindwara Cough Syrup Case: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छिंदवाड़ा प्रकरण के संबंध में सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद छिंदवाड़ा के ड्रग इंस्पेक्टर (औषधि निरीक्षक) गौरव शर्मा, जबलपुर के औषधि निरीक्षक शरद कुमार जैन और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) के उप संचालक शोभित कोस्टा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। वहीं ड्रग कंट्रोलर दिनेश मौर्य का तबादला किया गया है। सीएम ने कहा कि छिंदवाड़ा प्रकरण में सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
दवा की रिकवरी के लिए चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने कोल्ड्रिफ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दुकानों में मौजूद स्टॉक जब्त करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा और आसपास के जिलों में जिन परिवारों ने यह दवा ली है, उनके घरों से दवा रिकवर करने के लिए सघन अभियान चलाया जाए। आशा और ऊषा कार्यकर्ताओं के साथ ही सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों का सहयोग लिया जाए। उन्होंने कहा कि कोल्ड्रिफ सिरप के अलावा पिछले दिनों क्षेत्र में बिकने वाली अन्य दवाओं की प्रभावशीलता का भी आकलन कराया जाए। दवाओं पर जो चेतावनी और सावधानियां लिखी जानी चाहिए, वह लिखी जा रही हैं या नहीं, इसकी जांच के लिए अभियान शुरू किया जाए। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाए।
इन्हें भी पढ़ेंः
- MP Police Recruitment 2025: MP पुलिस में बंपर भर्ती, SI समेत कई पदों पर निकली वैकेंसी, जानिए कब तक भर सकते है फॉर्म?
- Chhindwara Doctor Protest: गिरफ्तार डॉक्टर प्रवीण सोनी के समर्थन में उतरे इंडियन मेडिकल संगठन, डॉक्टरों ने काली पट्टी लगाकर जताया विरोध, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Mohan Sarkar will bear cost of treatment of children affected by poisonous cough syrup
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Reliance Jio Postpaid Plans: एक बिल, पूरे परिवार के फोन और अनलिमिटेड 5G! Jio के इस खास प्लान में मिल रहा है महंगा AI सब्सक्रिप्शन भी, कीमत है सिर्फ इतना!
01 Oct 2026 | 5:37 pm
Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशि वालों की कुंडली में बनेगा राजयोग, इस दिन से खुलेगा किस्मत का दरवाजा
01 Oct 2026 | 4:53 pm