Reported By: Shashikant Sharma
,MMonalisa Viral Video/Image Credit: IBC24.in
Monalisa Viral Video: खरगोन: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी नीली कजरारी आंखों के कारण फेमस हुई खरगोन जिले के महेश्वर की माला बेचने वाली मोनालिसा एक बार फिर चर्चा में है। गत 11 मार्च को ही मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में शादी की थी। वहीं मोनालिसा द्वारा मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिजनों ने मंडलेश्वर एसडीओपी कार्यालय में आवेदन देकर (Monalisa Viral Video) मोनालिसा के नाबालिग होने के आरोप लगाते हुए फरमान खान पर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए कारवाई की मांग की थी।
अब इस मामले को लेकर मोनालिसा और फरमान खान का नया वीडियो वायरल हुआ है। केरल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मोनालिसा ने अपने माता पिता समेत द डायरी ऑफ मणिपुर फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। (Monalisa Latest Viral Video) केरल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मोनालिसा ने कहा कि, मेरे मां-बाप मीडिया के सामने कर दिखावा कर रहे उन्हें सिर्फ पैसों से मतलब है।
Monalisa Viral Video: मोनालिसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि, फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म 10 करोड़ रुपए की नहीं बल्कि 3 लाख रुपए की फिल्म है। सनोज मिश्रा पर परिवार को भड़काने के साथ साथ शरीर को टच के भी आरोप लगाए हैं। प्रेस कांफ्रेंस का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। (Monalisa Viral Video) मोनालिसा और फरमान खान ने मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव से भी सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है।
इन्हे भी पढ़ें:-