Morena School Viral Video: सरकारी स्कूल बना अय्याशी का अड्डा, टॉयलेट में मिले आपत्तिजनक सामान के पैकेट, स्टाफ ने ही कर दिया वीडियो वायरल

Ads

Morena School Viral Video: सरकारी स्कूल बना अय्याशी का अड्डा, टॉयलेट में मिले आपत्तिजनक सामान के पैकेट, स्टाफ ने ही कर दिया वीडियो वायरल

Morena School Viral Video: सरकारी स्कूल बना अय्याशी का अड्डा, टॉयलेट में मिले आपत्तिजनक सामान के पैकेट, स्टाफ ने ही कर दिया वीडियो वायरल /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • मुरैना के स्कूल के टॉयलेट में मिले आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट, मचा हड़कंप
  • करीब 2 महीने से बंद थे स्कूल के CCTV कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
  • शिक्षा विभाग ने जांच के निर्देश दिए; चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका की आशंका जताई गई

मुरैना। Morena School Viral Video: जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (Sandipani School Morena) की तीसरी मंजिल पर बने टॉयलेट से आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट मिलने के बाद हड़कंप मच गया। हद तो तब हो गई जब स्कूल के ही स्टाफ ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सबसे बड़ा सवाल यह है कि मासूम बच्चों के स्कूल में यह सब कैसे पहुंचा और उससे भी हैरान करने वाली बात यह कि पिछले 2 महीने से स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े थे आखिर सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक का जिम्मेदार कौन है?

तीसरी मंजिल के टॉयलेट में मिले पैकेट (Morena School Viral Video)

Morena School Viral Video ज्ञान के मंदिर सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (MP School News) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब तीसरी मंजिल पर बने टॉयलेट का दरवाजा खोलने पर अंदर आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट बरामद हुए, लेकिन मामला सिर्फ सामग्री मिलने तक सीमित नहीं रहा स्कूल के ही स्टाफ ने मौके का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो के सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया और स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ गईं।

2 महीने से बंद पड़े थे सीसीटीवी कैमरे (Morena School News)

विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे पिछले करीब दो महीने से पूरी तरह बंद पड़े थे यानी बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे थी और निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप सीसीटीवी बंद होने के कारण यह रहस्य और गहरा गया है कि यह हरकत किसी बाहरी की है या अंदरूनी खेल तो नहीं है। शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आया है और जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।

स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल

Morena School Viral Video प्रथम दृष्टया इसमें स्कूल के ही किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका होने की आशंका लग रही है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घिनौने खुलासे और 2 महीने से बंद सीसीटीवी कैमरों की खबर ने अभिभावकों की नींद उड़ा दी है परिजन अपने मासूम छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और स्कूल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

मुरैना के स्कूल में क्या मिला?

पहाड़गढ़ के सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की तीसरी मंजिल के टॉयलेट से आपत्तिजनक सामग्री के पैकेट मिलने की जानकारी सामने आई है।

स्कूल के CCTV कैमरे कब से बंद थे?

जानकारी के अनुसार विद्यालय के CCTV कैमरे करीब दो महीने से बंद पड़े थे।

क्या मामले की जांच शुरू हो गई है?

हां, शिक्षा विभाग के जिला परियोजना अधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

किस पर संदेह जताया गया है?

अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया स्कूल के किसी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भूमिका की आशंका है। अंतिम स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

दोषी पाए जाने पर क्या कार्रवाई होगी?

शिक्षा विभाग के अनुसार जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।