Morena Minor Girl Crime: बॉयफ्रेंड के प्यार में कातिल बनी नाबालिग, मां बाप के खाने में मिलाई चूहे मारने की दवा, उसके बाद जो हुआ… दंग रह जाएंगे आप
Morena Minor Girl Crime: बॉयफ्रेंड के प्यार में कातिल बनी नाबालिग, मां बाप के खाने में मिलाई चूहे मारने की दवा, उसके बाद जो हुआ... दंग रह जाएंगे आप
morena crime/ image source: freepik
- नाबालिग बेटी पर गंभीर आरोप
- प्रेमी संग मिलकर साजिश
- खाने में चूहा मार दवा
Morena Minor Girl Crime: मुरैना: मुरैना जिले के पोरसा गांव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बेटी पर अपने ही माता-पिता को जहर देने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों ने खाने में चूहा मारने की दवा मिलाकर माता-पिता को परोस दिया, जिससे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई।
घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। दोनों पीड़ितों की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें ग्वालियर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
minor girl crime India: प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटी ने रची थी साजिश
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नाबालिग बेटी के प्रेम संबंधों का परिवार विरोध कर रहा था। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह खतरनाक कदम उठाया। पुलिस का मानना है कि यह पूरी घटना पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा थी, जिसमें दोनों ने मिलकर माता-पिता को रास्ते से हटाने की कोशिश की।
parents poisoned by daughte: पुलिस ने दोनों आरोपियों पर किया मामला दर्ज
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस साजिश की योजना कब और कैसे बनाई गई। गांव में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Instagram New Feature: अब गलती से किया गया कमेंट भी ऐसे बदल सकेंगे यूजर्स Instagram में आया ये कमाल का नया फीचर, जानें पूरी प्रक्रिया
- Middle East War Latest Update: ‘युद्धविराम के दिन इजरायल ने निर्दोष लोगों को मार डाला..’, इस देश के राष्ट्रपति का बड़ा आरोप, नेतन्याहू को कह डाला ‘अंधा’
- Haldwani News: ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, दिलाया नशे को ‘ना’ जीवन को ‘हां’ का संकल्प

Facebook


