Madhya Pradesh BJP Niyukti List || Image- Wikipedia file
भोपालः MP BJP Today Niyukti List: भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 16 जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से की गई हैं। पार्टी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सुरेश पटेल को नर्मदापुरम, महेश्वर सिंह चंदेल को बैतूल, राहुल जाधव को बुरहानपुर, प्रवीण त्रिपाठी को रीवा की जिम्मेदारी दी गई है।
इधर भाजपा ने तीन प्रकोष्ठों के लिए नामों का ऐलान किया है नई सूची के अनुसार व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक धीरज खंडेलवाल को बनाया गया है। वहीं शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी महेश पालीवाल को दी गई है और मछुआरा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक श्याम निषाद को नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने की।