MP Board Result 2026 Live | Photo Credit: IBC24
भोपाल: MP Board Result 2026 Live मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए खुशखबरी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं 12वीं बोर्ड परिणाम घोषित कर दिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10वीं-12वीं क्लास के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में बटन दबाकर घोषित किए। छात्र छात्राएं एमपीबीएसई 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, result.mponline.gov.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
MP Board Result 2026 Live बता दें कि इस बार एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2026 में फिर से बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पन्ना की रहने वाली कुमारी प्रतिभा सिंह सोलांकी ने पहले स्थान पर कब्जा किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक लाकर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
वहीं दूसरी ओर 12वीं की परीक्षा 2026 में भी बेटियों को दबदबा रहा है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा की परीक्षा में भोपाल की कुमारी खुशी राय व चांदनी विश्वकर्मा ने टॉप किया है। सीएम ने 12th के टॉपर्स का ऐलान करते हुए बताया कि भोपाल की कुमारी खुशी राय व चांदनी विश्वकर्मा ने प्रदेश में टॉप किया है। दोनों ही छात्राओं ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
MP 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी..#MadhyaPradesh #Bhopal #MPBoardExam #BoardExamResult | Madhya Pradesh | Bhopal | MP Board Exam Result https://t.co/zIHvbr9muD
— IBC24 News (@IBC24News) April 15, 2026