भोपालः मध्यप्रदेश में आज मोहन सरकार का दूसरा बजट पेश हो रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है विकसित मध्यप्रदेश। इसका अर्थ है कि जनता का जीवन खुशहाल हो। महिलाओं का आत्मगौरव मिले। उन्होंने कहा कि हम जीरो वेस्ट बजट ला रहे हैं। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा- हमने 2025-26 का बजट जीरो वेस्ट बजटिंग प्रक्रिया से तय किया है।
इस दौरान वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने कई बड़े ऐलान किए। उन्होंने कहा कि सीएम केयर योजना, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सीएम केयर योजना और परिवहन के लिए मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू होगी। मुख्यमंत्री कृषक उन्नति योजना शुरू होगी। देवी अहिल्या कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा शुरू की जाएगी। ग्रामीण नागरिकों को सस्ता और सुलभ परिवहन उपलब्ध होगा। इसके लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।