MP CG by election 2024: बुधनी में 14 प्रत्याशी तो विजयपुर में 8 उम्मीदवार मैदान में, रायपुर दक्षिण में 46 दावेदार आए सामने

MP CG by election 2024 update: 18 अक्टूबर से अंतिम दिन तक दोनों विधानसभा में कुल 40 प्रत्याशियों ने 50 नामांकन पत्र जमा किए हैं। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी, 30 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।

MP CG by election 2024: बुधनी में 14 प्रत्याशी तो विजयपुर में 8 उम्मीदवार मैदान में, रायपुर दक्षिण में 46 दावेदार आए सामने
Modified Date: October 26, 2024 / 12:01 am IST
Published Date: October 25, 2024 11:58 pm IST

भोपाल/रायपुर: MP CG by election candidates  मध्यप्रदेश में उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिले के अंतिम दिन विजयपुर में 8 उम्मीदवारों ने 10 नामांकन दाखिल किए है। वहीं बुधनी में 14 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन दाखिल किए हैं।

18 अक्टूबर से अंतिम दिन तक दोनों विधानसभा में कुल 40 प्रत्याशियों ने 50 नामांकन पत्र जमा किए हैं। 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की स्कूटनी होगी, 30 अक्टूबर को नाम वापसी होगी।

MP CG by election 2024 update इधर रायपुर के दक्षिण विधानसभा में उपचुनाव के लिए नामांकन की आज अंतिम तारीख थी। इस दौरान कुल 46 दावेदारों ने नामांकन जमा किया है। इसमें भाजपा से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा ने अपना नामांकन जमा किया है। तो वहीं 12 मुस्लिम दावेदारों ने भी निर्दलीय के रूप में नामांकन जमा किया है। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है।

वहीं इन विधानसभा में मतदान 13 नवंबर और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे।

read more:  गोदावरी बायोरिफाइनरीज के आईपीओ को 1.83 गुना बोलियां मिलीं

read more:  Gandi Baat Actress Sexy Video: गंदी बात वेब सीरीज की इस हसीना ने इंटरनेट पर काटा बवाल, हॉट फिगर देख होश खो बैठे फैंस


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com