MP Me Barish Ka Alert: सावधान! अगले 24 घंटे बारिश मचाएगी तांडव, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी की चेतावनी

Ads

MP Me Barish Ka Alert: नया वेदर सिस्टम सक्रिय होने वाला है। IMD ने 5 जिलों में भारी बारिश और 50 जिलों में तेज बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है।

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 07:20 AM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 07:22 AM IST

MP Me Barish Ka Alert/Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • IMD ने बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया, 4 इंच तक बारिश की संभावना
  • 2 जुलाई से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा
  • भोपाल समेत 50 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। MP Me Barish Ka Alert: देश के कई हस्सों में अब मानसून ने दस्तक दे दी है, कुछ इलाकों में अभी भी लोगों को बारिश का इंतजार करना पड़ रहा है। अगर बात करे मध्य प्रदेश की तो यहां भी मानसून की एंट्री के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर लगातार जारी है। मानसून की इस दस्तक से जहां लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है, वहीं मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। IMD के मुताबिक अगले 24 घंटों में बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहाँ 4 इंच तक पानी बरस सकता है।

50 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

MP Me Barish Ka Alert मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 2 जुलाई से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही IMD ने भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, हरदा, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी समेत राज्य के 50 जिलों में बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। अगले कुछ दिन पूरे प्रदेश के लिए बेहद सतर्क रहने वाले हैं।

 

48 घंटे इन जिलों में दर्ज हुई बारिश

MP Me Barish Ka Alert मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 48 घंटों के दौरान मंदसौर, रतलाम, गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन, छतरपुर और खरगोन समेत 10 से ज्यादा जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

 

 

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश किन जिलों में होने की संभावना है?

IMD के अनुसार बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट में अगले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश होने की संभावना है।

नया वेदर सिस्टम कब से एक्टिव होगा?

मौसम विभाग के मुताबिक 2 जुलाई से नया वेदर सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे भारी बारिश का दौर तेज हो सकता है।

किन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है?

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर, विदिशा, जबलपुर सहित करीब 50 जिलों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

लोगों को क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

भारी बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, बिजली गिरने की आशंका होने पर खुले स्थानों में न रहें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

क्या आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश होगी?

हां, मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।