शह मात The Big Debate: मंत्रियों के रिपोर्ट कार्ड, सवाल कितने हार्ड? विपक्ष ने लगाया ध्यान भटकाने का आरोप, क्या है परफॉर्मेंस जांचने की असली वजह?

Ads

MP Minister Report Card: भोपाल स्थित सीएम हाउस में मोहन सरकार के सभी मंत्री, एक-एक कर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं।

  •  
  • Publish Date - May 18, 2026 / 11:26 PM IST,
    Updated On - May 18, 2026 / 11:27 PM IST

MP Minister Report Card/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • भोपाल स्थित सीएम हाउस में मोहन सरकार के सभी मंत्री, एक-एक कर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं।
  • मोहन सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड लिया जा रहा है।
  • मंत्रियों से पूछा जा रहा है कि उन्होंने अपने विभाग में कौन से नवाचार किए।

MP Minister Report Card: भोपाल: एमपी की राजधानी भोपाल स्थित सीएम हाउस में मोहन सरकार के सभी मंत्री, एक-एक कर अपना रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के बंगले में जाते और आते मंत्रियों के चेहरे के भावों को देखकर ही आप अंदाज़ लगा सकते हैं कि अन्दर हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र कैसा रहा होगा। दरअसल, मोहन सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मंत्रियों से रिपोर्ट कार्ड लिया जा रहा है जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि उन्होंने अपने विभाग में कौन से नवाचार किए। अपने प्रभार वाले जिलों को कितना वक्त दिया..लोकल लीडर्स से आपका COORDINATION कैसा है। (MP Minister Report Card) वहीं ये भी सवाल किए जा रहे हैं कि- मंत्री जी जिन सीटों और बूथों पर BJP पिछला चुनाव हारी वहां के लिए आपने क्या किया..? ऐसे ढेरों सवाल प्रत्येक मंत्री से सत्ता और संगठन दोनों ने दागे।

वहीं BJP सरकार और संगठन का ये चूड़ी कसना, मंत्रियों को चाहे जैसा भी लग रहा हो, (MP Minister Report Card) लेकिन कांग्रेस ने इसे ध्यान भटकाने की कोशिश बताया और कहा- समीक्षा के बाद किसी मंत्री को ऊपर नीचे करने का एमपी के नेताओं के पास अधिकार ही नहीं है।

MP Minister Report Card: एमपी के मंत्रियों के रिपोर्ट पर जारी सियासी रार के इतर- सूत्र बता रहे हैं कि – केंद्र ने ही मंत्रियों की PERFORMANCE जांचने का ये प्रारूप तय किया है। इसकी रिपोर्ट भी दिल्ली भेजी जाएगी, ऐसे में सवाल ये कि- क्या विजय शाह समेत, कम PERFORMANCE वाले मंत्रियों की कुर्सी जाएगी? सवाल ये कि- क्या इस समीक्षा के बाद ही आगामी मंत्रिमंडल विस्तार होगा? (MP Minister Report Card) सवाल ये कि- प्रभारी मंत्रियों को अपने प्रभार वाले जिले में जाने से क्या तकलीफ है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- मंत्री जी आखिर सत्ता-संगठन और जनता के प्रति जवाबदेह क्यों नहीं बन पा रहे?

इन्हे भी पढ़ें:-