MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा किसानों को दीपावली मनाने के लिए धन की कमी नहीं, इन किसानों के खातों में डाली गई 277 करोड़ की राशि

Ads

MP News: राजगढ़ जिले के लिए धनतेरस के दिन लगभग 500 करोड रुपए की सौगात मिल रही है यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शनिवार को किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

  •  
  • Publish Date - October 18, 2025 / 08:22 PM IST,
    Updated On - October 18, 2025 / 08:24 PM IST

शहमात The Big Debate/Image Credit: CG DPR

HIGHLIGHTS
  • - ब्यावरा में प्राकृतिक आपदा प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित
  • - 33 करोड़ रूपये की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन
  • - 193 करोड़ के 41 विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन एवं लोकार्पण

भोपाल : MP News, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के देश में किसानों को दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए धन की कोई कमी नहीं है। किसानों के हर संकट में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। राजगढ़ जिले के लिए धनतेरस के दिन लगभग 500 करोड़ रुपए की सौगात मिल रही है यह एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ जिले के ब्यावरा में शनिवार को किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिले के प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के खातों में 277 करोड़ की राहत राशि अंतरित की। उन्होंने 226.81 करोड़ रूपये की योजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इसमें 33 करोड़ रूपये लागत की ब्यावरा नगर जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन एवं 193 करोड़ रूपये लागत के 41 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। आकांक्षी जिले के माध्यम से राजगढ़ की तस्वीर बदल गई है। जब से हमारी सरकार बनी है पूरे क्षेत्र में विकास की धारा बह रही है। पहले खेती और पानी की कल्पना करना मुश्किल थी अब प्रदेश में सिंचाई का रकबा इतना बढ़ गया है कि हर खेत को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सूखे खेतों में समय पर पानी मिल जाए तो फसल सोने की हो जाती है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। प्रदेश में इतनी बिजली है कि यहां की बिजली से दिल्ली की मेट्रो चल रही है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर सभी को देश के विकास में योगदान देना चाहिए। हम सबके मन में एक ही सपना हो भारत आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पहले गेहूं ₹100 क्विंटल खरीदा जाता था लेकिन हमने इसे इतना बढ़ा दिया है कि अब ₹2600 प्रति क्विंटल में खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों के सम्मान में खड़ी है। किसान सम्मान निधि के रूप में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा 6-6 हजार रुपए की राशि देने का कार्य किसानों का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो के बाद मुख्य समारोह में शामिल हुए। उन्होंने गौवंश की पूजा की। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने मंच पर कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नरेन्द्र मोदी स्वयंसेवक से प्रधान सेवक पुस्तक का विमोचन भी किया।

ब्यावरा के विकास के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाएं

– मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भाई दूज के त्यौहार पर लाडली बहनों को खातों में 250 रुपए की अतिरिक्त राशि मिलेगी। इसके बाद हर महीने 1500 रुपए की राशि डाली जाएगी ।

– नगर पालिका ब्यावरा एवं नगर परिषद सुठालिया को विकास कार्यों के लिए 10 -10 करोड रुपए की राशि दी जाएगी।

– ब्यावरा में अतिरिक्त कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाया जाएगा।

– ब्यावरा में पीपल चौराहे से राजगढ़ बाईपास तक रोड़ चौड़ीकरण व उन्नयन एवं सुठालिया रोड़ का उन्नयन और चौड़ीकरण किया जाएगा।

– गिंदौरहाट, सेमलापार और बैरसिया हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन किया जाएगा।

read more: विश्व चैंपियनशिप के आखिरी दिन भारत की ट्रैप मिश्रित टीमों का निराशाजनक प्रदर्शन

read more:  CG News: गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम शामिल हुए सीएम साय, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं