MP Nigam Mandal Niyukti List: निगम मंडलों में नियुक्तियां, कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री को बनाए गए वन विकास निगम के अध्यक्ष, देखें आदेश

Ads

MP Nigam Mandal Niyukti List: निगम मंडलों में नियुक्तियां, कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री को बनाए गए वन विकास निगम के अध्यक्ष, देखें आदेश

  •  
  • Publish Date - April 26, 2026 / 06:43 AM IST,
    Updated On - April 26, 2026 / 06:44 AM IST

MP Nigam Mandal Niyukti List | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • रामनिवास रावत को वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया
  • केपी यादव को सिविल सप्लाई कार्पोरेशन की जिम्मेदारी मिली
  • संजय नगाइच वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष बने

भोपाल: MP Nigam Mandal Niyukti List मध्य प्रदेश में सरकार लगातार अलग-अलग आयोगों, बोर्ड, निगम मंडलों में नियुक्तियां कर रही है। वहीं सरकार ने निगम मंडलों में अहम नियुक्तियां करते हुए कांग्रेस से बीजेपी में आए रामनिवास रावत वन विकास निगम के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

MP Nigam Mandal Niyukti List इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन एतदद्वारा म.प्र. राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन के आर्टिकल 84 (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुये रामनिवास रावत को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड भोपाल के संचालक मंडल का संचालक नियुक्त करता है।

इसके अलावा सरकार ने पूर्व सांसद केपी यादव को मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी दो साल के लिए सौंपी गई है। वहीं संजय कांकर उपाध्यक्ष बनाया गया है। बीजेपी नेता संजय नगाइच को मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए की गई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। वहीं केशव भदौरिया महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए।

इन्हें भी पढ़ें:-

रामनिवास रावत किस निगम के अध्यक्ष बने हैं?

उन्हें मध्यप्रदेश राज्य वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है।

केपी यादव को कितने समय के लिए नियुक्त किया गया है?

उन्हें दो साल की अवधि के लिए मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है।

संजय नगाइच को कौन सा पद मिला है?

वे मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष बने हैं।