PCC Action On Rebels
भोपाल: नामांकन और फिर विधानसभाओं में उम्मीदवारों के नाम तय होने के बाद अब मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। पार्टी ने करीब 39 ऐसे बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है जो अधिकृत उम्मीदवार के विरुद्ध अलग-अलग विधानसभाओं से चुनावी ताल ठोंक रहे है। जानकारी के मुताबिक़ पार्टी ने सभी को नाम वापिस लेने और पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करने की समझाइस दी थी लेकिन अब ऐसे नेता जिनपर इसका असर नहीं हुआ उन्हें कांग्रेस से 6 साल के लिए निष्काषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पार्टी के दुसरे बागी नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
1. श्योपुर श्रीमती दुर्गेश नंदिनी
2. सुमावली श्री कुलदीप सिंह
3. पोहरी श्री प्रद्युमन वर्मा
4. गुना श्री हरिओम खटीक
5. जतारा श्री आर.आर.बंसल (वंशकार)
6. निवाड़ी श्री रजनीश पटेरिया
7. खरगापुर श्री अजय सिंह यादव
8. खरगापुर श्री प्यारेलाल सोनी
9. महाराजपुर श्री अजय दौलत तिवारी
10. चंदला श्री पुष्पेन्द्र अहिरवार
11. छतरपुर श्री दीलमणि सिंह
12. मलहरा डॉ. करण सिंह लोधी
13. हटा श्री अमोल चौधरी
14. हटा श्री भगवानदास चौधरी
15. पवई श्रीमती रजनी यादव
16. नागोद श्री यादवेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक
17. सेमरिया श्री दीवाकर द्विवेदी
18. देवतालाब श्रीमती सीमा जयवीर सिंह
19. पुष्पराजगढ़ श्री नर्मदा सिंह
20. मुड़वारा श्री संतोष शुक्ला
21. बरगी श्री जयकांत सिंह
22. सीहोरा डॉ.संजीव वरकड़े
23. डिंडोरी श्री रूदेश परस्ते
24. बालाघाट श्री अजय विशाल बिसेन
24. गोटेगांव श्री शेखर चौधरी
25. आमला श्री सदाराम झारबड़े
26. शमशाबाद श्रीमती राजकुमारी केवट
27. भोपाल उत्तर श्री आमीर अकील
28. भोपाल उत्तर श्री नासीर इस्लाम
29. सुसनेर श्री जीतू(जीतेन्द्र) पाटीदार
30. कालापीपल श्री चतुर्भुज तोमर
31. पानसेमल श्री रमेश चौहान
32. जोबट श्री सुरपाल अजनार
33. धरमपुरी श्रीमती राजूबाई चौहान
34. धार श्री कुलदीप सिंह बुंदेला
35. महॅू श्री अंतरसिंह दरबार
36. बड़नगर श्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी
37. आलोट श्री प्रेमचंद गुड्डू,पूर्व सांसद
38. मल्हारगढ़ श्री श्यामलाल जोकचंद
39. बहोरीबंद श्री शंकर महतो