MP Police Bharti 2026: अब पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, यहां 600 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरु होगी आवेदन की प्रक्रिया

MP Police Bharti 2026: अब पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, यहां 600 से ज्यादा पदों पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरु होगी आवेदन की प्रक्रिया

MP Police Bharti 2026: अब पुलिस बनने का सपना होगा पूरा, यहां 600 से ज्यादा पदों  पर निकली बंपर भर्ती, इस तारीख से शुरु होगी आवेदन की प्रक्रिया

MP Police Bharti 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 1, 2026 / 07:39 am IST
Published Date: April 1, 2026 7:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश पुलिस में 679 आरक्षक (बैंड) पदों पर भर्ती
  • आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल 2026
  • भर्ती प्रक्रिया केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

भोपाल: MP Police Bharti 2026 अगर आप भी पुलिस बनने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, मध्यप्रदेश के ​पुलिस विभाग में पुलिस बैंड के अंतर्गत आरक्षक (बैंड) के कुल 679 पदों पर सीधी भर्ती वर्ष 2026 हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है।

MP Police Bharti 2026 इन पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिनांक 05 अप्रैल 2026 से 19 अप्रैल 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन हेतु एमपी ऑनलाइन की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट mppolice.gov.in पर भी उपलब्ध है, जहाँ भर्ती से संबंधित नियम, पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक निर्देश देखे जा सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।