MP Police Transfer List 2026: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 60 से अधिक DSP का एक साथ तबादला, देखें किसकी कहां हुई तैनाती
MP Police Transfer List 2026: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कानून 65 DSP पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है।
MP Police Transfer List 2026| Photo Credit: IBC24
- मध्यप्रदेश में 65 DSP स्तर के अधिकारियों का बड़ा तबादला
- 22 SDOP सहित 9 CSP, 7 ACP, 7 DSP और 1 ASP को नई जिम्मेदारी
- भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत कई जिलों में नई पोस्टिंग
भोपाल। MP Police Transfer List 2026: मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने कानून व्यवस्था में कसावट लाने के लिए लंबे समय से एक ही थाने में पदस्थ 65 DSP का तबादला आदेश जारी किया है। जिसमें 1 आईपीएस (IPS) और 64 राज्य पुलिस सेवा (SPS) अधिकारी शामिल है। सूची में एसडीओपी, नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), उप पुलिस अधीक्षक (DSP) और सहायक सेनानी जैसे पदों पर अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है।
MP Police Transfer List 2026 जारी आदेश के अनुसार, चर्चित DSP संतोष पटेल को ACP कोतवाली बनाया गया है। वहीं ACP कोतवाली चंद्रशेखर पाण्डेय और ACP निशातपुरा अक्षय चौधरी का तबादला बालाघाट कर दिया गया है। इसके अलावा DSP शशांक जैन को ACP निशातपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन जिलों में हुई तैनाती
MP Police Transfer List 2026 आदेश के तहत भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, धार, बुरहानपुर और पीथमपुर जैसे शहरों में नए CSP और ACP की तैनाती की गई है। वहीं कई अधिकारियों को PHQ भोपाल में DSP के रूप में पदस्थ किया गया है। लिस्ट में सबसे ज्यादा 22 SDOP के तबादले किये गए है। बड़ी संख्या में अधिकारियों को हॉकफोर्स बालाघाट और विशेष सशस्त्र बल की अलग-अलग वाहिनियों में भेजा गया है। वहीं कई जिलों में नए SDOP की तैनाती की गई है। इसके अलावा 9 CSP, 7 ACP, 7 DSP और 1 ASP को भी नई पोस्टिंग दी गई है।
देखें आदेश



ये भी पढ़ें
- Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: इन राशियों के करियर और लव लाइफ में आएगा बड़ा बदलाव, होगी धनवर्षा, जानें आज का अपना राशिफल
- India Biggest Temples with Donation: अयोध्या का राममंदिर नहीं बल्कि भारत के ये मंदिर किसी खजाने से कम नहीं.. कई देशो की GDP से ज्यादा है हर साल का चढ़ावा, देखें तस्वीरों में
- Kushinagar Road Accident News: तेज रफ़्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक साथ इतने लोगों की हुई मौत, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Facebook


