MP Promotion List: कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा! एक साथ इतने लोगों को मिली पदोन्नति, 116 नए पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती

कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा! एक साथ इतने लोगों को मिली पदोन्नति, MP Promotion List: Order of MSME Department

MP Promotion List: कर्मचारियों को प्रमोशन का तोहफा! एक साथ इतने लोगों को मिली पदोन्नति, 116 नए पदों पर जल्द होगी सीधी भर्ती
Modified Date: July 5, 2026 / 10:56 pm IST
Published Date: July 5, 2026 10:56 pm IST

भोपाल। MP Promotion List: मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विभाग ने 217 कर्मचारियों के प्रमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नति के बाद विभाग में सीधी भर्ती के लिए 116 नए पद भी रिक्त हो गए हैं, जिन पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

MP Promotion List: जारी आदेश के अनुसार अधीक्षक के एक, सहायक अधीक्षक के तीन, सहायक वर्ग-1 के 43, सहायक वर्ग-2 के 131, सहायक वर्ग-3 के 14 तथा निज सहायक के 25 पदों पर पदोन्नति की गई है। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे कर्मचारियों को इससे राहत मिली है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पदोन्नति के कारण विभिन्न संवर्गों में 116 पद रिक्त हुए हैं। इन पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरा जाएगा। विभाग ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं और जल्द ही रिक्त पदों के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एमएसएमई विभाग का मानना है कि पदोन्नति और नई भर्ती से विभागीय कार्यों में तेजी आएगी तथा विभिन्न कार्यालयों में लंबे समय से चल रही कर्मचारियों की कमी भी दूर होगी। नए पदों पर भर्ती होने से युवाओं को भी शासकीय सेवा में अवसर मिलेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।